1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिनीषा लांबा ने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर यूं लुटाया प्यार, तस्वीरों में देखिए दोनों की बॉन्डिंग

मिनीषा लांबा ने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर यूं लुटाया प्यार, तस्वीरों में देखिए दोनों की बॉन्डिंग

 Published : Aug 28, 2021 12:25 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 12:25 pm IST

मिनीषा लांबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड आकाश मलिक संग कई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

minissha lamba kisses boyfriend akash malik on his birthday shares pictures- India TV Hindi
मिनीषा लांबा ने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर यूं लुटाया प्यार  Image Source : INSTAGRAM: MINISSHA_LAMBA

'बचना ऐ हसीनो', 'वेल डन अब्बा' और 'फ्राई 2' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड आकाश मलिक पर प्यार बरसाती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही है। 

मिनिषा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो आकाश को किस कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी हैप्पी अक्की माल... मैं तुम्हें ढेर सारे प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं देती हूं। मुख्य रूप से निश्चित रूप से मेरे साथ। मैं जितने लोगों को जानती हूं, आप सबसे मजेदार हैं। सबसे अच्छा जकूजी पार्टनर। सबसे मजेदार ट्रैवलर पार्टनर। डिनर के लिए बेस्ट डेट। 

Talaash Ek Sitaare Ki: शुरुआती फिल्मों से दीवाना बना देने वाली मिनिषा लांबा अब कहां हैं?

आपको बता दें कि मिनिषा ने कुछ महीने पहले ही अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। हालांकि, आकाश का नाम अब उन्होंने डिस्क्लोज किया है। 

मिनिषा ने Ryan Tham से साल 2015 में शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और 2020 में दोनों अलग हो गए। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मिनिषा कई फिल्मों के साथ-साथ रिएलिटी शो बिग बॉस के 8वें सीजन में नज़र आ चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन