1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बेटी मीशा की खेलते हुए क्यूट-सी फोटो शेयर की

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बेटी मीशा की खेलते हुए क्यूट-सी फोटो शेयर की

 Published : Jun 19, 2019 12:37 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 12:37 pm IST

मीरा राजपूत ने बेटी मीशा की सोशल मीडिया पर पार्टी में मस्ती करते हुए फोटो शेयर की है। कार्टून्स के साथ खेलती हुई मीशा बहुत क्यूट लग रही हैं।

Misha Kapoor- India TV Hindi
Misha Kapoor Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत(Mira rajput) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने बच्चों की फोटो शेयर करती रहती हैं।इस बार उन्होंने अपनी बेटी की पार्टी में मस्ती करते हुए फोटो शेयर की है।

मंगलवार को मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर मीशा की पेपा पिग थीम पार्टी में खेलते हुए फोटो शेयर की है। फोटो में मीशा कार्टून्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Screenshot of mira rajput Insta Story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of mira rajput Insta Story

Screenshot of mira rajput Insta Story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of mira rajput Insta Story

Screenshot of mira rajput Insta Story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of mira rajput Insta Story

कुछ समय पहले मीरा ने ज़ैन और मीशा की खेलते हुए फोटो शेयर की थी। मीरा राजपूत ने मीशा और ज़ैन की तीन फोटो शेयर करते हुए लिखा- जैन: क्या मैं आपके फूल के साथ खेल सकता हूं? मीशा: हां मैं तुम्हारी इसे पकड़ने में मदद करती हूं। मीशा: मम्मी इसने मुझे पिंच किया।

मीशा और ज़ैन के पिता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने जा रही है। कबीर सिंह साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है।

Also Read:

इस वजह से रिलीज नहीं हो रहा है कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का ट्रेलर

करीना कपूर, करिश्मा कपूर लंदन में मिलीं नीता अंबानी से, शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन