1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका ने अपनी मॉडलिंग करियर को लेकर किया ये खुलासा

मलाइका ने अपनी मॉडलिंग करियर को लेकर किया ये खुलासा

 Published : Dec 09, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Dec 09, 2018 03:45 pm IST

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह अपने मॉडलिंग के दिनों को बहुत याद करती हैं। मलाइका लैकमे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिसॉर्ट 2019 के आगामी संस्करण में मॉडल ऑडिशन की जज हैं।

malaika arora- India TV Hindi
malaika arora

नई दिल्ली: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह अपने मॉडलिंग के दिनों को बहुत याद करती हैं। मलाइका लैकमे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिसॉर्ट 2019 के आगामी संस्करण में मॉडल ऑडिशन की जज हैं। मलाइका ने एक बयान में कहा, "मेरे जीवन में मॉडलिंग की हमेशा एक विशेष जगह रहेगी।

यह इस उद्योग में मेरी यात्रा की शुरुआत को चिह्न्ति करता है। मैं अपने शुरुआती मॉडलिंग के दिनों को बहुत याद करती हूं। मैंने जो सीखा है, उसे मैं यहां आई तमाम मॉडल के साथ साझा करना चाहती हूं।"

एलएफडब्ल्यू ने समर/रिसॉर्ट 2019 के लिए मॉडल ऑडिशन की घोषणा की है। यह मुंबई में 14 दिसंबर को सैंट रेजिस में होगा। मलाइका ने कहा, "लैक्मे फैशन वीक मॉडलिंग में आने वाली लड़कियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराता है। मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर रोमांचित हूं।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन