1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी दूसरी बार बने पेरेंट्स, बेटे ने लिया जन्म

मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी दूसरी बार बने पेरेंट्स, बेटे ने लिया जन्म

 Published : Nov 21, 2018 06:35 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 06:35 pm IST

मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। 21 नवंबर की सुबह उदिता ने बेटे को जन्म दिया।

Udita Goswami- India TV Hindi
Udita Goswami Image Source : INSTAGRAM

मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। 21 नवंबर की सुबह उदिता ने बेटे को जन्म दिया। उदिता ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी शूट की तस्वीरें शेयर की हैं। फिल्ममेकर मिलाप जवेरी ने ट्विटर पर दोनों को माता-पिता बनने पर बधाई दी है।

मिलाप ने लिखा- ''बेबी बॉय का पेरेंट्स बनने पर मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी को बधाई। उनको बहुत-बहुत प्यार।'

'

मोहित और उदिता की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। यह उनका दूसरा बच्चा है। उदिता शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गई थीं और पिछले कुछ समय से वह सोशल सर्किट से भी दूर थीं।

उदिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''किसने मुझे बिजी और मीसिंग रखा।''

उदिता को 'पाप' (2003), 'ज़हर' (2005), 'अक्सर' (2006) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह अंतिम बार 2012 में 'डायरी ऑफ बटरफ्लाई' में नजर आई थीं। फिल्म इंडस्ट्री के बाद उनका रुझान म्यूजिक की तरफ हो गया। वह अब प्रोफेशनल डीजे हैं और इस सिलसिले में वह भारत और बाहर के दौरे करती रहती हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में नेहा धूपिया ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने मेहर धूपिया बेदी रखा है। इसके पहले सानिया मिर्जा ने भी एक बेटे को जन्म दिया था।

Also Read:

Deepika-Ranveer Bengaluru Wedding Reception LIVE: राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले पार्टी में आ सकते हैं नजर

रिसेप्शन के लिए रणवीर-दीपिका ने बुक किया सबसे मंहगा होटल, जानिए कितना पैसा किया खर्च

ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी में डांस परफार्मेंस देंगी प्रियंका चोपड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन