1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'रश्के कमर' पर मौनी रॉय का डांस देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन

VIDEO: 'रश्के कमर' पर मौनी रॉय का डांस देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन

 Published : Aug 10, 2017 01:14 pm IST,  Updated : Aug 10, 2017 01:14 pm IST

सभी की जुबान पर अजय देवगन की आगामी फिल्म 'बादशाहो' का गाना 'मेरे रश्के कमर' चढ़ा हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इलियाना और अजय पर फिल्माए इस गाने ने सभी का दिल चुरा लिया। अब छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा मौनी रॉय भी इस गाने का खुमार चढ़ा हुआ....

mouni- India TV Hindi
mouni

नई दिल्ली: इन दिनों सभी की जुबान पर अजय देवगन की आगामी फिल्म 'बादशाहो' का गाना 'मेरे रश्के कमर' चढ़ा हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इलियाना और अजय पर फिल्माए इस गाने ने सभी का दिल चुरा लिया। अब छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा मौनी रॉय भी इस गाने का खुमार चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इन दिनों मौनी ने एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस गाने पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं। मौनी का यह वीडियो उनके फैन क्लब से पोस्ट किया गया है। इसमें मौनी रॉय की अदाओं को देख आप भी उनके डांस के कायल हो जाएंगे।

गौरतलब है कि छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू चलाने के बाद मौनी अब बॉलीवुड में भी कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह जल्द अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली हैं। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा था कि उन्हें इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के कहने पर लिया गया है। हालांकि बाद में फिल्म के प्रॉड्यूसर रितेश सिधवानी ने इस पर सफाई देते हुए कि मौनी को सिर्फ अपने टैलेंट की वजह से इस फिल्म में काम करने मौका मिला है।

मौनी को उनके धारावाहिक 'नागिन' की वजह से घर घर में खास पहचान हासिल हुई है। इस शो के दोनों ही सीजन को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया थी। अब खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि नागिन के तीसरे सीजन में भी मौनी नजर आने वाली हैं। फैंस को बेसब्री से उनके इस शो का इंतजार है। ('बाहुबली' की शादी को लेकर बहन ने किया ये बड़ा खुलासा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन