1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर किया ये खुलासा

मौनी रॉय ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर किया ये खुलासा

 Published : Mar 09, 2019 03:09 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 03:10 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलासा किया है।

Mouni Roy- India TV Hindi
Mouni Roy Image Source : INSTAGRAM

टेलिविजन पर धमाल मचाने के बाद मौनी रॉय(Mouni Roy) बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। गोल्ड के बाद से उन्हें बॉलीवुड में कई फिल्में ऑफर हो चुकी हैं। गोल्ड के बाद वह फिल्म के.जी.एफ में उनके आइटम सॉन्ग को नहीं भूल सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय के फैन्स उनकी बहुत तारीफ करते हैं। सभी को उनकी लव लाइफ के बारे में जानना  की बहुत दिलचस्पी रहती है। हर कोई उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहता है। अभ मौनी ने खुद अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलासा किया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया। मौनी ने बताया है कि वह अभी सिंगल हैं। इस बारे में बात करते हुए मौनी ने कहा कि उन्हें लाइफ में एक सही इंसान की तलाश है। वह किसी भी व्यक्ति को डेट नहीं कर सकती हैं।

सीरियल देवो के देव महादेव को स्टार मोहित रैना के साथ मौनी के रिलेशनशिप की खबरें आई थईं। मगर दोनों में से किसी से इस बात की पुष्टि नहीं की थी।

आपको बता दें मौनी रॉय दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में और जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में। ब्रह्मास्त्र में वह नेगेटिव किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।

मौनी ने टेलिविजन पर अपने करियर की शुरुआत 2000 में सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू से की थी। जिसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आई हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Badla Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ने पहले दिन में कमाए 5 करोड़

कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे इरफान खान ने कपड़े से छिपाया चेहरा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन