1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत के खिलाफ केस में ऋतिक रोशन का बयान दर्ज कर सकती है मुंबई क्राइम ब्रांच

कंगना रनौत के खिलाफ केस में ऋतिक रोशन का बयान दर्ज कर सकती है मुंबई क्राइम ब्रांच

 Published : Feb 25, 2021 05:33 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 05:33 pm IST

ऋतिक और कंगना के ई-मेल वाले मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को ऋतिक रोशन का बयान दर्ज करना है।

कंगना रनौत, ऋतिक रोशन, kangana ranaut, hrithik roshan- India TV Hindi
कंगना रनौत, ऋतिक रोशन Image Source : YOGEN SHAH, HRITHIK ROSHAN

मुंबई क्राइम ब्रांच अब कंगना रनौत के खिलाफ केस में ऋतिक रोशन का बयान दर्ज कर सकती है। कंगना रनौत पर ऋतिक रोशन ने सैकड़ों ई-मेल भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया था, इसी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच एक्टर ऋतिक रोशन का बयान दर्ज कर सकती है। ऋतिक ने साल 2016 में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को ऋतिक रोशन का बयान दर्ज करना है।

एक पुलिस ऑफिस ने बताया कि कंगना का बयान इस मामले में दर्ज किया जा चुका है और कंगना ने ऋतिक को ई-मेल भेजने वाली बात से इनकार किया है, ऑफिसर ने बताया है कि ऋतिक ने अपना मोबाइल और लैपटॉप सबमिट किया था मगर उसमें कुछ मिला नहीं। 

ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'जोधा अकबर' को किया याद, कहा- ये सबसे मुश्किल फिल्म  

वर्कफ्रंट पर, ऋतिक रोशन के पास सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

बात करें कंगना रनौत की तो वो अब फिल्म थलाइवी में नजर आएंगी। यह फिल्म 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आपको बता दें कि जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में कंगना ने उनका किरदार निभाया है। इस फिल्म के रिलीज डेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए दी है।

कंगना रनौत अब इस वेंचर में लगा रही हैं पैसा, जानें-क्या है अभिनेत्री का नया बिजनेस प्लान?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन