1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नाचने-गाने वाली' टिप्पणी पर कंगना रनौत का करारा जवाब- 'मैं एक राजपूत महिला हूं, मैं हड्डियां तोड़ती हूं'

'नाचने-गाने वाली' टिप्पणी पर कंगना रनौत का करारा जवाब- 'मैं एक राजपूत महिला हूं, मैं हड्डियां तोड़ती हूं'

 Written By: IANS
 Published : Feb 20, 2021 08:29 am IST,  Updated : Feb 20, 2021 08:38 am IST

कंगना ने मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पानसे की अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक राजपूत महिला हैं जो हड्डियां तोड़ती हैं।

kangana ranaut attacks former mp minister sukhdev panse- India TV Hindi
'नाचने-गाने वाली' टिप्पणी पर कंगना रनौत का तीखा जवाब  Image Source : INSTAGRAM: KANGANARANAUT

अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार शाम को मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पानसे की अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक राजपूत महिला हैं जो हड्डियां तोड़ती हैं। पानसे ने अपनी टिप्पणी में कंगना को "नाचने-गाने वाली" कहा था। इस टिप्पणी के बारे में आईएएनएस के ट्वीट के आधार पर कंगना ने जोरदार जवाब दिया।

कंगना ने ट्विटर पर लिखा, " चाहे जो कोई भी हो, क्या वह यह जानता है कि मैं कोई दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं..मैं अपनी तरह की केवल एकलौती हूं जिसने आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया, बड़े हीरो (खान / कुमार) की फिल्में करने से इनकार कर दिया, जिसने पूरे बुलीवुडिया गैंग के पुरुषों-महिलाओं को अपने खिलाफ कर लिया। मैं एक राजपूत महिला हूं, मैं हड्डियां तोड़ती हूं।"

कंगना रनौत ने 'कू' एप के प्रोफाइल में खुद को बताया 'देशभक्त', कह दी ये भी बात

उनका यह ट्वीट आईएएनएस के उस ट्वीट के जवाब में आया, जिसमें लिखा था - "मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार में पूर्व मंत्री सुखदेव पानसे ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, उन्हें नाचने-गाने वाली कहा है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन