1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वच्छ भारत शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म चुनी गई ‘मुर्गा’

स्वच्छ भारत शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म चुनी गई ‘मुर्गा’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2016 06:37 pm IST,  Updated : Oct 02, 2016 06:37 pm IST

नवोदित निर्देशक कात्यायन शिवपुरी की फिल्म ‘मुर्गा’ को स्वच्छ भारत शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (SBSFF) में सबसे अच्छी फिल्म के रूप में चुना गया है। कात्यायन शिवपुरी को 10 लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया गया है।

Katyayan Shivpuri.- India TV Hindi
Katyayan Shivpuri.

नई दिल्ली: नवोदित निर्देशक कात्यायन शिवपुरी की फिल्म ‘मुर्गा’ को स्वच्छ भारत शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (SBSFF) में सबसे अच्छी फिल्म के रूप में चुना गया है। कात्यायन शिवपुरी को 10 लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया गया है। SBSFF का आयोजन महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को सिरी फोर्ट में किया गया था। इस फेस्टिवल का आयोजन नेशनल फिल्म डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (NFDC) ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से किया था। इस फिल्म फेस्टिवल में स्वच्छ भारत मिशन को समर्पित 3 मिनट की फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ फिल्म को चुना जाना था। 

सिनेमा से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस फेस्टिवल के आयोजकों को पूरे देश से 20 भाषाओं में 4,346 शॉर्ट फिल्म प्राप्त हुईं। इनमें कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और गुजरात से लेकर असम तक के लोगों की फिल्में शामिल थीं। इन फिल्मों को भेजने वालों में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल थे। यहां तक कि 10 साल तक के बच्चों ने भी अपनी-अपनी फिल्में इस शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भेजी थीं। 14 साल के सिद्धार्थ राज की ‘द अनसंग हीरोज ऑफ स्वच्छ भारत मिशन’ को टॉप 20 फिल्मों में चुना गया। 

Top 20 Filmmakers.
Top 20 Filmmakers.

टॉप 20 फिल्ममेकर्स

3 मिनट की 4,346 फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनने के लिए बनाई गई जूरी में थियेटर और फिल्म के जाने-माने नाम थे। जूरी में शामिल वानी त्रिपाठी, गितांजली राव और प्रहलाद कक्कड़ ने इन फिल्मों में से 20 शॉर्ट फिल्मों को चुना। टॉप 10 फिल्मों के निर्देशकों को नकद पुरस्कार दिए गए जिनमें 10 लाख (सबसे अच्छी फिल्म को), 5 लाख (3 फिल्मों को) और 2 लाख (6 फिल्मों को) रुपये प्रदान किए गए। बाकी की 10 फिल्मों के निर्देशकों को सांत्वना प्रमाणपत्र दिए गए। वहीं, इस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भी प्रमाणपत्र दिया गया।

इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में शूजित सरकार, मधुर भंडारकर, रमेश सिप्पी, प्रसून पांडेय और कृष के नाम से पहचाने जाने वाले राधाकृष्ण के नामों की घोषणा स्वच्छ भारत मिशन पर 3 मिनट की फिल्म बनाने के लिए की गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन