1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आने वाली मिस्ट्री गर्ल को लेकर हुआ खुलासा, जानिए कौन है ये खूबसूरत बाला

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आने वाली मिस्ट्री गर्ल को लेकर हुआ खुलासा, जानिए कौन है ये खूबसूरत बाला

 Published : Jul 19, 2018 01:29 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 01:29 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत विदेशी बाला के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद से चारों नवाज के साथ नजर आने वाली इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चा होने लगी। हर कोई इस लड़की के बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

nawazuddin siddiqui- India TV Hindi
nawazuddin siddiqui

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत विदेशी बाला के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद से चारों नवाज के साथ नजर आने वाली इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चा होने लगी। हर कोई इस लड़की के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। नवाजुद्दीन ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को पोस्ट किया, तो यूजर्स ने उनसे इस खूबसूरत लड़की के बारे में सवाल करने शुरू कर दिए। लेकिन अब इस नवाजुद्दीन के साथ नजर आने वाली इस लड़की के बारे में खुलासा हो गया है।

बता दें कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि इटैलियन एक्ट्रेस वैलेंटीना कॉर्टी हैं। जिन्होंने नवाजुद्दीन के साथ एक फिल्म साइन की है। दरअसल वैलेंटीना को फिल्मकार तनिष्ठा चटर्जी के निर्देशन डेब्यू वाली फिल्म में नवाज के साथ देखा जाएगा। बता दें कि नवाजुद्दीन ने बुधवार को अपनी और वैलेंटीना की तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "ये लड़की मेरे रोम रोम में है।"

गौरतलब है कि फिलहाल इस फिल्म पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि यह अगले साल तक रिलीज की जाएगी। इन दिनों नवाजुद्दीन अपनी नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'सेक्रेड गेम्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन