1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनय के अलावा अब यह काम भी करेंगे नवाजुद्दीन

अभिनय के अलावा अब यह काम भी करेंगे नवाजुद्दीन

 Published : Jun 24, 2016 12:45 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 12:45 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय सजी फिल्म 'रमन राघन 2.0' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के अलावा प्रमोशन के अलावा नवाज इन दिनों एक और काम कर रहे हैं।

nawaz- India TV Hindi
nawaz

मुंबई: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय से सजी अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामन राघव 2.0’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अनुराग और नवाज इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके प्रचार के लिए अब ये दोनों रेडियो जॉकी भी बन गए हैं। ब्लैक फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप, नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ 'किस्सा क्राइम का' शो के लिए रेडियो जॉकी बने हैं।

इसे भी पढ़े:-

अुराग कश्यप के निर्देशन की फिल्म 'रमन राघव 2.0' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो एक वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है। यह शुक्रवार को रिलीज हुई। दोनों रेडियो सिटी 91.1 FM के दो एपिसोड के लिए रेडियो जॉकी बने।

'रमन राघव 2.0' थ्रिलर फिल्म कुख्यात सीरियल किलर रमन राघव के जीवन पर आधारित है। जो 1960 के दशक में मुंबई में हुई कई हत्याओं के लिए जिम्मेदार था। कश्यप इस श्रृंखला में दो अलग-अलग सीरियल किलर की कहानी कहेंगे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसमें रमन राघव की मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनके साथ विक्की कौशन भी इसमें अह्म किरदार में दिख रहे हैं। विक्की फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। 

नवाज ने भी रेडियो सिटी का दौरा किया और उन्होंने रमन के रूप में आरजे रोहित वीर का शो 'टका टक मुंबई' को होस्ट किया। यह शो रविवार को प्रसारित किया जाएगा।

नवाजुद्दीन ने बॉलीवुड में अपने नाकारात्मक किरदार से काफी नाम कमाया है। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'कहानी', 'किक', 'द लंचबॉक्स', 'तलाश' और 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। अब ‘रमन राघव 2.0’ में भी वह एक ऐसा ही किरदार निभाने जा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन