1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज के दिन ही लीक हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे'

रिलीज के दिन ही लीक हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे'

 Published : Jan 25, 2019 07:00 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 07:00 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे' आज रिलीज हो गई है और रिलीज होने के बाद ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।

Thackeray- India TV Hindi
Thackeray

नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म 'ठाकरे'(Thakeray) आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म बाल ठाकरे की बायोपिक है। जिसमें नवाजुद्दीन बाल ठाकरे का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म के आज रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। ठाकरे के लीक होने के पीछे फेमस वेबसाइट तमिलरॉकर्स है। तमिलरॉकर्स हर फिल्म को ऑनलाइन लीक कर देता है। जिसकी वजह से फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ता है।

तमिलरॉकर्स एक वेबसाइट है जिसपर साउथ की सभी फिल्में आपको मिल जाती हैं। अब इस वेबसाइड पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा की फिल्में भी लीक होने लगी है। इस वेबसाइट को कई बार बंद करने की कोशिश की गई है मगर हर बार यह अपना डोमेन चेंज कर लेती है। हाल ही में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, वॉय चीट इंडिया, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, सिंबा और जीरो जैसी फिल्में रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई थीं। सिर्फ ये ही नहीं साउथ की फिल्म 2.0, केजीएफ सभी लीक कर चुकी है यह वेबसाइट।

आपको बता दें ठाकरे शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे की कहानी है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साछ अमृता राव भी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

Thackeray Review:

आजकल बॉलीवुड में बायोपिक का सीजन चल रहा है। सभी फिल्ममेकर्स बायोपिक बनाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में बाल साहेब ठाकरे की बायोपिक भी आज रिलीज हो गई है। बाल केशव ठाकरे शिव सेना के संस्थापक थे, फिल्म में उनका रोल नवाजुद्दीन सिद्दकी निभाते नजर आ रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ फिल्म में अमृता राव भी अहम भूमिका में वह बाल ठाकरे की पत्नी का रोल निभा रही हैं। फिल्म में बाल ठाकरे के जीवन की बारीकियां दिखाई गई हैं। फिल्म में एक्शन, राजनीति सभी कुछ दिखाया गया है। कैसे एक कार्टूनिस्ट धीरे-धीरे राजनीति में आता है और लोगों के मन में अपनी जगह बनाता है। यह फिल्म 'ठाकरे' में दिखाया गया है। पूरी कहानी नवाजुद्दीन सिद्दकी के कंधों पर चलती है। सिर्फ ये ही नहीं आपको बता दें फिल्म का दूसरा भाग भी आएगा। फिल्म को अभिजीत पंसे ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आमिर खान की फिल्म 'रुबरू रोशनी' गणतंत्र दिवस के मौके पर 7 भाषाओं में होगी रिलीज़

सलमान खान की 'भारत' का टीजर रिलीज, मर्चेंट नेवी ऑफिसर से लेकर रेट्रो लुक में आएं हैं नजर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन