1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक्टर पर लगाया बेवफाई का आरोप, कहा- मैं प्रेग्नेंट थी और वो...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक्टर पर लगाया बेवफाई का आरोप, कहा- मैं प्रेग्नेंट थी और वो...

 Published : Jul 14, 2020 08:58 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 08:58 pm IST

आलिया ने कहा नवाज ने उनके हमेशा मेंटल टॉर्चर किया। आलिया ने कहा कि जब हम डेट कर रहे थे तो नवाज किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे, हमारी बहुत लड़ाई होती थी, शादी के बाद भी हमारी खूब लड़ाई होती रही।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी- India TV Hindi
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने एक्टर पर लगाया बेवफाई का आरोप Image Source : INSTAGRAM/NAWAZUDDIN SIDDIQUI

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने एक्टर से तलाक को नोटिस भेजते वक्त कई चौंका देने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि पति का रवैया उनके प्रति बहुत खराब था। अब एक और इंटरव्यू में आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बेवफाई का आरोप भी लगाया है। आलिया का कहना है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं उस वक्त नवाजुद्दीन अय्याशी करते थे।  

आलिया ने कहा नवाज ने उनके हमेशा मेंटल टॉर्चर किया। आलिया ने कहा कि जब हम डेट कर रहे थे तो नवाज किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे, हमारी बहुत लड़ाई होती थी, शादी के बाद भी हमारी खूब लड़ाई होती रही।

आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को याद किया और कहा कि वो जब वो प्रेग्नेंट थीं तो उन्हें खुद ही सारे चेकअप्स के लिए जाना पड़ता था नवाज उनके साथ नहीं थे। आलिया ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें कहा कि तुम पहली महिला हो जो डिलिवरी के लिए अकेली आई हो। आलिया ने बताया कि डिलिवरी के वक्त नवाज अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बातें करते थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन