1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहली बार करने पड़े अंतरंग सीन

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहली बार करने पड़े अंतरंग सीन

 Published : Jul 12, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Jul 12, 2017 02:41 pm IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। नवाजुद्दीन को अब तक के उनके फिल्मी करियर में हर तरह का किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। इस फिल्म में वह अपने डांसिंग स्टैप्स पर मेहनत करते हुए...

nawaz- India TV Hindi
nawaz

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। नवाजुद्दीन को अब तक के उनके फिल्मी करियर में हर तरह का किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। इस फिल्म में वह अपने डांसिंग स्टैप्स पर मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वह आगामी फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में भी देखा जाएगा। इस फिल्म में वह पहली बार अंतरंग दृश्य करते हुए दिखाई देंगे। इसे लेकर नवाज का कहना है कि इन दृश्यों के फिल्मांकन के दौरान वह थोड़ा नर्वस थे और अक्सर चौकस रहा करते थे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मंगलवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर इसके कलाकारों और निर्देशक के साथ मौजूद थे।

नवाजुद्दीन ने पर्दे पर अंतरंग दृश्यों को फिल्माने के दौरान अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर यहां मीडिया से कहा, "हां, मैंने पहली बार अंतरंग दृश्य किए हैं, इसलिए मैं ऐसे दृश्यों को करने के दौरान काफी नर्वस था। आप एक ही समय में थोड़ा अच्छा और थोड़ी परेशानी भी महसूस करते हैं.. जब आप इस तरह के दृश्य कर रहे होते हैं तो यह कोई मजेदार नहीं होता, बल्कि आपको दृश्य पर ध्यान केंद्रित करना होता है, न कि किसी और चीज पर।"

अपने यथार्थवादी अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि वह न ही ज्यादा खलनायकी वाले किरदार और न ही ज्यादा नायकत्व वाले किरदार निभाना चाहते हैं। वह 'ग्रे' शेड वाले किरदार निभाना पसंद करते हैं, जिसमें नकारात्मकता के साथ-साथ सकारात्मकता भी होती है। कुशान नंदी निर्देशित फिल्म 'बाबूमोशायबंदूकबाज' 25 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में बिदिता बाग, जतिन गोस्वामी और दिव्या दत्ता भी हैं। (जब शाहरुख ने कहा इस मामले में खुशकिस्मत हैं नन्हें अबराम)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन