1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब शाहरुख ने कहा इस मामले में खुशकिस्मत हैं नन्हें अबराम

जब शाहरुख ने कहा इस मामले में खुशकिस्मत हैं नन्हें अबराम

 Published : Jul 12, 2017 01:06 pm IST,  Updated : Jul 12, 2017 01:06 pm IST

शाहरुख खान ने अपने बेहतरीन अभिनय और अनोखे अंदाज से दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। लेकिन खुद किंग खान जितने सुर्खियों में छाए रहते हैं उतने ही उनके बच्चे भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। खासतौर पर जब बात उनके छोटे और लाडले बेटे अबराम की आती है..

abram- India TV Hindi
abram

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बेहतरीन अभिनय और अनोखे अंदाज से दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। लेकिन खुद किंग खान जितने सुर्खियों में छाए रहते हैं उतने ही उनके बच्चे भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। खासतौर पर जब बात उनके छोटे और लाडले बेटे अबराम की आती है तो कह सकते हैं कि उन्होंने अभी से ही अपने फैंस बना लिए हैं। इसे लेकर शाहरुख का कहना है कि अबराम खुशकिस्मत है, जो उसे सबका प्यार मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 'स्टारडम' से कहीं अधिक 'लवडम' के लिए पैदा हुआ है।

फिल्म पत्रकार और लेखिका भावना सोमाया ने मंगलवार को ट्विटर पर शाहरुख और गौरी खान के 4 साल के बेटे अबराम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, "अबराम ने जिस तरह अपने पिता शाहरुख खान के फैंस को देखकर हाथ हिलाना शुरू किया, वह मुझे बहुत पसंद आया। वह भीड़ के बीच भी सामान्य रहता है, जैसे वह स्टारडम के लिए ही पैदा हुआ हो।" इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, "मुझे लगता है कि स्टारडम से ज्यादा वह 'लवडम' के लिए पैदा हुआ है! इतने सारे लोगों से प्यार मिलना खुशकिस्मती की बात है, वह सौभाग्यशाली है।"

गौरतलब है कि अक्सर अबराम को शाहरुख के साथ देखा जाता है। फिर चाहे बात छुट्टियों की हो या किसी के सेट की अबराम किंग खान के पास पहुंच ही जाते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती हैं। नन्हें अबराम ने अपनी क्यूटनेस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। बता दें कि अबराम के अलावा शाहरुख और गौरी के दो बच्चे बेटा आर्यन और बेटी सुहाना भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन