1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामला: NCB ने ड्रग पेडलर हेमल शाह और कुरियर कंपनी के मालिक नचिकेत बोरकर को किया गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामला: NCB ने ड्रग पेडलर हेमल शाह और कुरियर कंपनी के मालिक नचिकेत बोरकर को किया गिरफ्तार

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : May 07, 2021 12:10 pm IST,  Updated : May 07, 2021 12:10 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग केस के मामले में नशीले पदार्थों के कारोबारी हेमल शाह और कुरियर कंपनी के मालिक नचिकेत बोरकर को गिरफ्तार किया गया है।

 NCB arrested Hemal Shah and Nachiket Borkar in drug case related to Sushant Singh Rajput death - India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामला: NCB ने ड्रग पेडलर हेमल शाह और कुरियर कंपनी के मालिक नचिकेत बोरकर को किया गिरफ्तार    Image Source : INSTAGRAM: ALIA BHATT

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ के मामले में गोवा से नशीले पदार्थों के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एनसीबी की टीम ने हेमल शाह को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एनसीबी ने कुरियर कंपनी के मालिक नचिकेत बोरकर को नागपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। 

अधिकारी ने कहा- 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के दौरान हेमल शाह की कथित संलिप्तता का पता चला।’’ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हेमल को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया और उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा: मेरे दिल में इतना दर्द उठता है...

वहीं, मुंबई एयरपोर्ट से 2 किलो स्यूडोफेड्रिन ड्रग जब्त करने के मामले में नचिकेत बोरकर की भी गिरफ्तारी के बाद पेशी होगी। इस दौरान एनसीबी इनके रिमांड की मांग करेगी। 

सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल जून में मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे। एनसीबी ने राजपूत की मौत के बाद फिल्म और मनोरंजन उद्योग में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू की थी। 

इस मामले में पूर्व में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रिया तथा कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।  

(PTI इनपुट) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन