मुंबई: वरिष्ठ अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी सास कृष्णा राज कपूर को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने कहा कि वे बॉलीवुड की फस्र्ट लेडी व अपनी सास को मां से भी अधिक प्यार करती थीं। नीतू ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कृष्णा राज के साथ की अपनी एक तस्वीर साझा की।
Related Stories
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं उन्हें मां से भी ज्यादा प्यार करती हूं। उन्हें हमें छोड़कर गए एक साल हो चुका है। मुझे ऐसा महसूस होता है कि वे आसपास ही हैं, वो हमेशा मेरे दिल में कुछ खूबसूरत यादों के साथ रहेंगी.. मैं उनके जैसी किसी इंसान से न आज तक मिल पाई हूं, और न मिल पाऊंगी। उनके मन में कोई द्वेष, कोई नकारात्मकता नहीं, बस प्यार था।"
कृष्णा राज कपूर दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार राज कपूर की पत्नी थी। उनका 1 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था।
Also Read:
War Movie Review: कमजोर कहानी में भी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गायू नहीं चाहती कि कार्तिक को मिले कायरव की कस्टडी, क्या चलेगी कोई चाल?