मुंबई: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ भारत वापस आई अभिनेत्री नीतू कपूर ने कहा कि उनकी दिनचर्या पहले की तरह ही सामान्य हो रही है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें अपने परिजनों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करते हुए देखा जा सकता है।
Related Stories
शेयर की गई तस्वीर में उन्हें अभिनेता अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनीता कपूर, करीना कपूर की मां बबीता कपूर और उनकी ननद रीमा जैन के साथ देखा जा सकता है।
उन्होंने इमेज के कैप्शन में लिखा, "नोरमैल्सी सेटिंग इन! गेटिंग बैक इन द ग्रूव।" न्यूयॉर्क में ऋषि का कैंसर से सफल इलाज करवाकर कपूर दंपति इस महीने की शुरुआत में ही वापस भारत लौटे हैं।
अपने वतन वापस लौटने के बाद ऋषि ने ट्विटर पर लिखा था, "11 महीने और 11 दिनों के बाद वापस घर में.. सभी का शुक्रिया।"
Also Read:
War की शूटिंग के लिए जब टाइगर श्रॉफ ने इटली में 100 घरों की छतों से किया पार्कोर!