1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर 'रामायण' और लव रंजन की अगली फिल्म में नहीं आएंगी नजर

श्रद्धा कपूर 'रामायण' और लव रंजन की अगली फिल्म में नहीं आएंगी नजर

 Published : Sep 26, 2019 04:24 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 04:24 pm IST

श्रद्धा कपूर ने उन सभी अफवाहों का खंडन कर दिया है जहां कहा जा रहा था कि वो लव रंजन की अगली फिल्म में काम करेंगी, और 'रामायण' के लिए भी उन्हें ऑफर मिला है।

श्रद्धा कपूर 'रामायण'...- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर 'रामायण' और लव रंजन की अगली फिल्म में नहीं आएंगी नजर

मुंबई: श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' और 'छिछोरे' हाल ही में रिलीज हुई और दोनों ही फिल्मों ने कमाई के रिकॉर्ड  तोड़ दिए।  दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और ट्रिपल-डिजिट आंकड़ो के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफ़ल रही है, वहीं अब अभिनेत्री से जुड़ी अफवाहों ने तूल पकड़ा हुआ है। खबरों की माने तो, अभिनेत्री का नाम फ़िल्म 'रामायण' से जोड़ा जा रहा है, जो फ़िल्म 'छिछोरे' के निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होंगी, साथ ही यह भी सुनने में आ रहा है कि अभिनेत्री लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनय करेंगी।

इसके बारे में पूछे जाने पर, अभिनेत्री ने इस बात से इनकार किया कि उन्हें इन फिल्मों में से किसी एक के लिए भी संपर्क नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, "अफवाहों के विपरीत, मुझे इनमें से किसी भी फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया गया है। 

बता दें, श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'आशिकी 2' से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'साहो' और 'छिछोरे' ने 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है। श्रद्धा कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ डांस पर आधारित फिल्म स्ट्रीट डांसर में नजर आएंगी। इसके अलावा वो टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 3 भी कर रही हैं।

Also Read:

हाउसफुल 4 का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, दोनों पीढ़ियां एक साथ आईं नजर

Birthday Special: बॉलीवुड में हिट फिल्में देने के बावजूद काम के लिए तरस गए थे चंकी पांडे

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन