1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने पति ऋषि के साथ शेयर की पुरानी फोटो, लिखा- आजीवन दोस्ती

नीतू कपूर ने पति ऋषि के साथ शेयर की पुरानी फोटो, लिखा- आजीवन दोस्ती

 Published : Feb 08, 2020 01:54 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 01:54 pm IST

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आजीवन रिश्ता, दोस्ती।

neetu kapoor and rishi kapoor- India TV Hindi
नीतू और ऋषि कपूर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर पुराने दिनों को याद करते हुए पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस बार ऋषि कपूर की जगह उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं और नीतू कपूर ने अपने पति के गले में हाथ डाल रखा है।

नीतू कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आजीवन रिश्ता,दोस्ती। नीतू औप ऋषि कपूर 1980 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 3 साल डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों साथ में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

आपको बता दें कुछ दिनों से ऋषि कपूर की तबीयत खराब चल रही है। दिल्ली में 10 दिन शूटिंग करने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब मुंबई में वायरल बुखार की वजह से उन्हें मुंबई में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

ऋषि कपूर बीते साल सितंबर में कैंसर का इलाज करवाकर मुंबई वापिस आए हैं। उन्होंने अपने कैंसर से ग्रसित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन