1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 8 महीने पूरे होने पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शेयर की बेटी की प्यारी तस्वीर, नहीं हटा पाएंगे नजरे

8 महीने पूरे होने पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शेयर की बेटी की प्यारी तस्वीर, नहीं हटा पाएंगे नजरे

 Published : Jul 19, 2019 10:35 am IST,  Updated : Jul 19, 2019 10:40 am IST

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने बेटी मेहर के आठ महीने पूरे होने पर सोशल मीडिया पर प्यारी-सी फोटो और वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Neha Dhupia and Angad Bedi daughter Mehr Dhupia Bedi- India TV Hindi
Neha Dhupia and Angad Bedi daughter Mehr Dhupia Bedi

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी ने अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी की पहली तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेहर की प्यारी-सी फोटो और वीडियो शेयर की है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। मेहर आठ महीने की हो चुकी है और इसी वजह से उन्होंने बच्चे की तस्वीर दुनिया को दिखाने का फैसला किया।

हालांकि, इस फोटो में मेहर का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन यह पता चल रहा है कि वह बहुत जल्दी बड़ी हो रही है। नेहा ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें वह धूप के सामने बैठी नजर आ रही है। वह बेड पर बैठकर अपने खिलौने के साथ खेल रही है। नेहा ने कैप्शन में लिखा है, 'हमारी प्यारी सनशाइन के साथ आठ महीने...।'

वहीं, अंगद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मेहर के नन्हे हाथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भी प्यारा-सा कैप्शन लिखा है, 'आठ महीने से इन हाथों को थामे हुए।'

इन फोटोज पर सानिया मिर्जा, बोमन ईरानी, दिया मिर्जा समेत तमाम एक्टर्स ने दिल बनाकर अपनी खुशी जाहिर की है।

बता दें कि नेहा और अंगद ने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी की थी और बाद में शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। नेहा ने 2018 में मेहर को जन्म दिया। फिल्मों के अलावा नेहा कई रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। 

Also Read: 

World's Most Admired 2019: इन बॉलीवुड हस्तियों की दुनियाभर में हुई सबसे ज्यादा प्रशंसा, प्रियंका-दीपिका सहित बच्चन परिवार के भी 2 सदस्य शामिल

सलमान खान अपने भांजे आहिल के साथ खेलते आए नजर, देखें क्यूट वीडियो

संकटमोचन हनुमान और ससुराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुके इस फेमस बाल कलाकार की सड़क हादसे में मौत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन