1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहनप्रीत की हुईं नेहा कक्कड़, भाई-बहन ने शादी से पहले का शेयर किया वीडियो और तस्वीरें

रोहनप्रीत की हुईं नेहा कक्कड़, भाई-बहन ने शादी से पहले का शेयर किया वीडियो और तस्वीरें

 Published : Oct 24, 2020 07:30 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 07:36 pm IST

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी के बाद सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने कुछ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Neha Kakkar and Rohanpreet Singh- India TV Hindi
Neha Kakkar and Rohanpreet Singh Image Source : INSTAGRAM/SONU KAKKAR AND TONY KAKKAR

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सात फेरे लिए। इन दोनों की शादी का वीडियो जहां एक ओर खूब सुर्खियां बटोर रहा है वहीं नेहा के भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ ने शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

Watch: एक-दूजे के हुए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह, शादी का वीडियो आया सामने

नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने शादी से पहले का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ढोल की आवाज पर जमकर भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टोनी के अलावा कई और रिश्तेदार भी हैं जो कि नेहा की शादी में मस्ती में डांस कर रहे हैं। देखें टोनी कक्कड़ के इस डांस के वीडियो को...

इस वीडियो से पहले टोनी ने नेहा के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है ये वो तस्वीर हैं जिसमें दुल्हन हाथ में बंधी कलीरें हिलाती है। जो कि एक तरह का शगुन और रस्म भी है। इसी रस्म को करते हुए नेहा और टोनी एक साथ नजर आ रहे हैं साथ ही बेहद खुश भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए टोनी ने कैप्शन में लिखा- 'मैं भगवान को इतनी खुशियों के लिए कैसे शुक्रिया करूं।' 

टोनी के अलावा उनकी बहन सोनू कक्कड़ नेहा के रोका सेरेमनी की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत के अलावा टोनी और सोनू भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनू कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा- 'रोका सेरेमनी नेहूप्रीत की शादी।' 

आपको बता दें, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की खबरें बीते कई दिनों से तैर रही थीं। यहां तक कि इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एलान भी कर दिया था। जिसके बाद से लगातार नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ट्रेंड भी कर रहे थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन