1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘मे आई कम इन मैडम’ की एक्ट्रेस नेहा पेंडसे बारिश में शूटिंग करके हुईं खुश

‘मे आई कम इन मैडम’ की एक्ट्रेस नेहा पेंडसे बारिश में शूटिंग करके हुईं खुश

 Published : Jul 21, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Jul 21, 2017 03:49 pm IST

'मे आई कम इन मैडम?' में संजना की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा पेंडसे बहुत खुश हैं। दरअसल हाल ही में सीरियल के लिए नेहा ने एक बारिश सीक्वेंस शूट किया है।

neha may i come in madam- India TV Hindi
neha may i come in madam

मुंबई: 'मे आई कम इन मैडम?' में संजना की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा पेंडसे बहुत खुश हैं। दरअसल हाल ही में सीरियल के लिए नेहा ने एक बारिश सीक्वेंस शूट किया है। नेहा का कहना है कि सीरियल के लिए बारिश में शूट करके वो खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं। नेहा ने कहा, "मुझे बारिश के साथ चाय बहुत पसंद है, लेकिन काम के साथ यह मुश्किल होता है। हम खुशकिस्मत हैं कि यहां बारिश सीक्वेंस है और इसी समय बारिश होने से मौसम खूबसूरत हो गया। पूरी टीम हैरान थी कि शूटिंग के समय असली बारिश और असली मॉनसून था।"

​यहां पढ़िए, लिपस्टिक अंडर माय बुरखा का रिव्यू

टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक के बारिश वाले सीक्वेंस में साजन और संजना बारिश में नृत्य करते दिखेंगे। उनके लिए यह दृश्य काफी रोमांचक रहा, क्योंकि शूटिंग के दौरान संयोग से उन्हें असली बारिश का आनंद लेने का मौका मिला।

​इस वजह से मुझे नहीं पसंद आई 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' फिल्म

धारावाहिक में साजन की भूमिका निभा रहे अभिनेता संदीप आनंद ने कहा कि यह अब तक की शूटिंग में सबसे मजेदार रहा।

उन्होंने कहा, "इस स्थिति पर लोग हंस-हंस के पागल हो जाएंगे, साजन का मैडम के साथ बारिश में भीगने का सपना पूरा होगा और यह देखने लायक है।"

(इनपुट: आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन