1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नील-रुक्मिणी रिसेप्शन पार्टी पर पहुंचे लुलिया संग सलमान खान

नील-रुक्मिणी रिसेप्शन पार्टी पर पहुंचे लुलिया संग सलमान खान

 Published : Feb 18, 2017 11:55 am IST,  Updated : Feb 18, 2017 11:55 am IST

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नवविवाहित दंपति अभिनेता नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी नील मुकेश के शानदार रिसेप्शन में कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं...

salman neil- India TV Hindi
salman neil

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नवविवाहित दंपति अभिनेता नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी नील मुकेश के शानदार रिसेप्शन में कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। इस शानदार पार्टी में सलमान खान, लुलिया के साथ कई दिग्गज अभिनेता भी शामिल हुए। साथ ही सभी ने नवदपंति को आर्शीवाद भी दिया।  

ये भी पढ़े-

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन व जया बच्चन, गायिका अनुराधा पौडवाल, कट्रीना कैफ, बिपाशा बसु व करन सिंह ग्रोवर, सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय पत्नी स्वपना रॉय के साथ, अभिनेता आफताब शिवदसानी पत्नी दुसांज के साथ, मधुर भंडारकर, पूजा हेगड़े और अन्य हस्तियां शुक्रवार रात को हुए भव्य रिसेप्शन में शामिल हुईं।

जोड़े ने डिजाइनर मानव गंगवानी की डिजाइन की हुई हरे रंग का खूबूसरत परिधान पहन रखा था। जोड़े का यह परिधान 'बेगम-ए-जन्नत' संग्रह से लिया गया था।

मानव गंगवानी ने कहा, "नील मेरे बहुत अच्छे मित्र और मैं नवविवाहित जोड़े के लिए परिधान डिजाइन कर बहुत खुश हूं।"

गंगवानी ने बताया कि उन्होंने रुक्मिणी के लिए उनकी सादगी और खूबसूरती को दर्शाने वाला परिधान तैयार किया।

नील नितिन मुकेश ने कहा, "मानव गंगवानी मेरे परिवार के सदस्य की तरह हैं। वह मेरे लिए भाई की तरह हैं और इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि कोई करीबी आपके जीवन के महत्वपूर्ण दिन का हिस्सा बने। इसके अलावा मैं व्यक्तिगत रूप से भी उनके खूबसूरत परिधानों की स्टाइल को पसंद करता हूं।"

अभिनेता ने नौ फरवरी को उदयपुर में भव्य समारोह में रुक्मिणी से ब्याह रचाया था, जिसमें ऋष कपूर, पामेला चोपड़ा जैसी हस्तियों सहित 500 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन