1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा सालियान से जिंदगी में कभी नहीं मिला, न बात की : सूरज पंचोली

दिशा सालियान से जिंदगी में कभी नहीं मिला, न बात की : सूरज पंचोली

 Written By: IANS
 Published : Aug 06, 2020 06:12 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 06:12 pm IST

सूरज पंचोली ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के साथ उनके ताल्लुकात होने की बात कही गई है।

sooraj pancholi- India TV Hindi
सूरज पंचोली Image Source : INSTAGRAM/SOORAJPANCHOLI

अभिनेता सूरज पंचोली ने उन रपटों का खंडन किया है, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के साथ उनके ताल्लुकात होने की बात कही गई है। सूरज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा करते हुए कहा है कि वह जिंदगी में दिशा से कभी नहीं मिले हैं और न उनसे कभी बात की है।

इंस्टाग्राम पर सूरज ने उन मीडिया रपटों की आलोचना की जिनमें उन्हें दिशा से जोड़ा गया है और यहां तक कि एक तस्वीर भी वायरल हुई है जिसमें सूरज के साथ मौजूद लड़की को दिशा बताया गया है। इसके बाद सूरज ने जोरदार तरीके से इसका खंडन किया।

सूरज ने स्पष्ट करते हुए कहा कि तस्वीर में नजर आ रही लड़की दिशा नहीं, बल्कि उनकी दोस्त अनुश्री गौड़ हैं। उन्होंने वास्तविक तस्वीर के साथ इस तरह की एक गलत रिपोर्ट का स्नैपशॉट शेयर किया।

पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "क्या ये वो मीडिया है जिस पर हमें भरोसा करनी चाहिए? 2016 में ली गई इस तस्वीर में जो लड़की है वह 'दिशा सालियान' नहीं बल्कि मेरी दोस्त अनुश्री गौड़ है जो भारत में नहीं रहती है।"

सूरज ने कहा कि लोगों का ब्रेनवाश करना बंद किया जाए और उन्हें (सूरज) इस मामले में नहीं घसीटा जाए।अभिनेता ने आगे कहा, "मैंने पहले भी कहा है और एक बार फिर कह रहा हूं कि मैं न तो दिशा से कभी मिला हूं और न उनसे कभी बात की है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन