अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' 29 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अक्षय कुमार का नेगेटिव रोल है। अक्षय के इसी नेगेटिव रोल का एक पोस्टर सामने आया है। फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले एक पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें अक्षय कुमार का अबतक का सबसे खतरनाक लुक दिखाया गया है।
Related Stories
अक्षय कुमार से इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर करते हुए लिखा- 'कल दुनिया बदल जाएगी, कल हमारी दुनिया बदल जाएगी, कल नई शुरुआत होगी।'
फिल्म 2.0 से पहली बार दो सुपरस्टार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का बजट 543 करोड़ रुपए है। फिल्म में जहां अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं रजनीकांत रोबोट चिट्टी का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के साथ एमी जैक्सन भी नजर आने वाली हैं।
यह 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है। फिल्म की कास्ट इन दिनों फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई है। अक्षय ने अपने मेकअप की वीडियो डालकर अपने लुक के बारे में भी बताया था। फैन्स को 2.0 का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म देखने के लिए आप पहले से भी टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। अब देखना ये है कि फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
Also Read:
तनुश्री दत्ता मामले में मुंबई पुलिस ने डेजी शाह को भेजा समन
कॉफी विद करण में अंशुला ने नहीं की थी जाह्नवी की मदद, सोशल मीडिया पर मिलीं रेप की धमकी