1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर को अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के प्रोडक्शन से अलग करने की खबर अफवाह, मेकर्स ने बताया सच

करण जौहर को अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के प्रोडक्शन से अलग करने की खबर अफवाह, मेकर्स ने बताया सच

 Published : Jul 01, 2020 11:29 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 11:46 pm IST

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से करण जौहर के अलग होने की खबर को रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अफवाह बताया है।

sooryavanshi- India TV Hindi
सूर्यवंशी Image Source : INSTAGRAM/TARANADARSH/KARANJOHAR

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी। मगर लॉकडाउन के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।  सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यवंशी दिवाली पर रिलीज होने वाली है। सूर्यवंशी धर्मा प्रोडक्शन, रिलायंस एंटरटेनमेंट और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर के तले बनी है। अफवाह थी कि करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन को फिल्म से अलग कर दिया गया है। 

सोशल मीडिया पर गलत खबर चल रही थी कि रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी से करण जौहर को अलग कर दिया है और उनकी  इंवेस्टमेंट का सारा पैसा भी वापिस कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि ये बिल्कुल सच नहीं है।

taran adarsh tweet
Image Source : TWITTERतरण आदर्श ट्वीट स्क्रीनशॉर्ट

रोहित शेट्टी ने फिल्मों में कॉप यूनिवर्स की शुरुआत की है। पहले सिंघम सीरीज फिर सिंबा और अब सूर्यवंशी उसी कड़ी की अगली फिल्म है। इस फिल्म में आपको अक्षय के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो देखने को भी मिलेगा। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। दिवाली पर फिल्म रिलीज हो रही है, फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन