1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, देंगे शादी का निमंत्रण!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, देंगे शादी का निमंत्रण!

 Published : Nov 22, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 04:57 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दे सकते हैं।

Priyanka Chopra- PM Modi- India TV Hindi
Priyanka Chopra- PM Modi

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद पैलेस में शादी करने वाले हैं। खबर है कि प्रियंका और निक आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अपनी शादी के लिए आमंत्रित करेंगे। आपको याद दिला दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी पीएम नरेंद्र मोदी को इन्वाइट करने पहुंचे थे। पीएम मोदी विराट और अनुष्का के रिसेप्श में पहुंचे भी थे। पीएम ने दोनों को एक गुलाब का फूल तोहफे में दिया था।

बता दें, निक जोनस आज इंडिया पहुंच रहे हैं, वो न्यूयॉर्क से निकल चुके हैं। वो सीधा दिल्ली आएंगे। प्रियंका चोपड़ा भी पुरानी दिल्ली में अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। 

निक जोनस के माता-पिता इस वीकेंड तक इंडिया पहुंच सकते हैं। संगी सेरेमनी में निक जोनस इंडियन गाने पर डांस करते दिखेंगे। कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े से वह इंडियन डांस भी सीखेंगे। वहीं हल्दी सेरेमनी में वह प्रियंका के लिए हिंदी गाना गा सकते हैं। शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और निक जोनस से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यू यॉर्क को फिलहाल के लिए बाय बोल दिया है।

प्रियंका और निक की प्री वेडिंग रस्में 29 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। जहां हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शादी से एक दिन पहले तक करेंगी। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read:

रिसेप्शन में दुल्हन दीपिका का पल्लू संभालते दिखे रणवी

ऐसा रहा बैंगलुरू में दीपिका-रणवीर का रॉयल रिसेप्शन

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन