1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा से शादी के लिए न्यूयॉर्क से इंडिया के लिए निकले निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा से शादी के लिए न्यूयॉर्क से इंडिया के लिए निकले निक जोनस

 Published : Nov 22, 2018 02:08 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 02:08 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन में शादी करेंगे। शादी के लिए दूल्हे निक जोनस इंडिया के लिए निकल चुके हैं।

Priyanka Chopra-Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra-Nick Jonas

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को बस कुछ ही दिन रह गए हैं। राजस्थान के जोधपुर के उमैद भवन में दोनों शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक दोनों दो बार शादी करेंगे। 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से यह शादी होगी वहीं 3 दिसंबर को दोनों क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे। इन दिनों प्रियंका पुरानी दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताया कि प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शादी से एक दिन पहले तक करेंगी। वहीं दूसरी तरफ निक जोनस न्यू यॉर्क से इंडिया के लिए निकल चुके हैं। एक सह यात्री के साथ निक जोनस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

निक जोनस के माता-पिता इस वीकेंड तक इंडिया पहुंच सकते हैं। संगी सेरेमनी में निक जोनस इंडियन गाने पर डांस करते दिखेंगे। कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े से वह इंडियन डांस भी सीखेंगे। वहीं हल्दी सेरेमनी में वह प्रियंका के लिए हिंदी गाना गा सकते हैं। शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और निक जोनस से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यू यॉर्क को फिलहाल के लिए बाय बोल दिया है।

प्रियंका और निक की प्री वेडिंग रस्में 29 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। जहां हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शादी से एक दिन पहले तक करेंगी। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read:

रिसेप्शन में दुल्हन दीपिका का पल्लू संभालते दिखे रणवी

ऐसा रहा बैंगलुरू में दीपिका-रणवीर का रॉयल रिसेप्शन

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन