1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ की हिरोइन बोली, गंभीरता से नहीं ली जातीं इस तरह की फिल्में

टाइगर श्रॉफ की हिरोइन बोली, गंभीरता से नहीं ली जातीं इस तरह की फिल्में

 Published : Apr 23, 2018 05:10 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 05:10 pm IST

निधि अग्रवाल इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में व्यस्त चल रही हैं। पिछले दिनों उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'मुन्ना माइकल' में देखा गया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई थी।

Niddhi Agerwal- India TV Hindi
Niddhi Agerwal  

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री निधि अग्रवाल इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में व्यस्त चल रही हैं। पिछले दिनों उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'मुन्ना माइकल' में देखा गया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई थी। लेकिन अब निधि का कहना है कि अगर कोई कलाकार 'ज्यादा व्यावसायिक' फिल्में करता है तो लोग उसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। निधि ने कहा, "मेरी पिछली फिल्म ज्यादा कमर्शियल थी। उसमें डांस था और मुझे नहीं लगता कि जब आप इस तरह की फिल्म करते हैं तो लोग वास्तव में आपको गंभीरता से लेते हैं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन, वे भूल जाते हैं कि आपको फिल्म इसलिए मिली क्योंकि आपने ऑडिशन दिया था। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं हर तरह की फिल्म करना चाहूंगी, गंभीर से लेकर हास्य व्यावसायिक फिल्म तक क्योंकि मैं इन्हें पसंद करती हूं। मैं ढेर सारा एक्शन, नृत्य..वह सब कुछ करना चाहूंगी जो हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों को करना चाहिए।"

बता दें कि फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के निर्देशक श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म में काम करने के लिए निधि तैयार हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में अधिक जानकारी नहीं देते हुए कहा कि वह इस फिल्म की तैयारी और शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन