1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दृश्यम' फेम डायरेक्टर निशिकांत कामत की हालत गंभीर, लेकिन खतरे से हैं बाहर

'दृश्यम' फेम डायरेक्टर निशिकांत कामत की हालत गंभीर, लेकिन खतरे से हैं बाहर

 Written By: IANS
 Published : Aug 13, 2020 07:15 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 07:15 am IST

कामत को बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम', इरफान खान अभिनीत फिल्म 'मदारी' और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' शामिल हैं।

nishikant kamat health updates - India TV Hindi
'दृश्यम' फेम डायरेक्टर निशिकांत कामत की हालत गंभीर Image Source : INSTAGRAM: @RNO_INSTA

हैदराबाद: फिल्म निर्देशक निशिकांत अस्वस्थ हैं और एक अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि निर्देशक की हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर हैं। 

अस्पताल ने बयान में कहा, "मिस्टर निशिकांत कामत (50 वर्ष) को 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के चलते हैदराबाद में गचीबोवली स्थित एआईजी में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें क्रॉनिक लिवर डिजीज और अन्य संक्रमणों का पता चला है। वे अच्छे डॉक्टरों की टीम की देखभाल में हैं।" 

फेमस फिल्‍म डायरेक्‍टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक, हैदराबाद के अस्पताल में हुए एडमिट

बयान में कहा गया है कि टीम में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट और वरिष्ठ सलाहकारों की टीम शामिल है। उनकी स्थिति गंभीर, लेकिन स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

कामत को बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम', इरफान खान अभिनीत फिल्म 'मदारी' और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन