1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निशिकांत कामत ने खुद को क्यों कहा दुर्लभ किस्म का निर्देशक

निशिकांत कामत ने खुद को क्यों कहा दुर्लभ किस्म का निर्देशक

 Published : Jul 19, 2016 02:18 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 02:19 pm IST

निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी और इरफान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘मदारी’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

nishi- India TV Hindi
nishi

मुंबई: फिल्मकार निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी और इरफान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘मदारी’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन निशिकांत कामत ने स्वयं को निर्देशकों की उस दुर्लभ किस्म का हिस्सा बताया है, जो व्यावसायिक और समानांतर सिनेमा के बीच संतुलन बनाए रखने में सक्षम हैं। 'मुंबई मेरी जान', 'दृश्यम', 'डोंबिवली फास्ट' और 'फोर्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निशिकांत ने विभिन्न प्रकार की शैली वाली फिल्मों में हाथ आजमाया है और वह अपने आप को काफी खुशकिस्मत मानते हैं।

इसे भी पढ़े:-

निशिकांत से जब पूछा गया कि उन्हें अपनी प्रकार की फिल्म के लिए निर्माताओं को ढूंढने के लिए कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है? उन्होंने बताया, "भाग्य से मेरे पास मेरी फिल्मों के निर्माण के लिए लोग हमेशा रहते हैं, क्योंकि मैं अपनी फिल्मों के लिए समय लेता हूं और निर्माता भी जानते हैं कि मैं बेहद सोच-समझकर फिल्में चुनता हूं।"

निर्देशक ने कहा, "मैं समानांतर और व्यावसायिक दोनों प्रकार की फिल्में करता हूं और इससे अलग भी। मैं काफी दुर्लभ किस्म के निर्देशकों का हिस्सा हूं और काफी भाग्यशाली भी।" निशिकांत की आगामी फिल्म 'मदारी' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें अभिनेता इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं।

'मुंबई मेरी जान' के बाद इरफान के साथ एक बार फिर काम करने के बारे में पूछे जाने पर निशिकांत ने कहा, "यह किसी अन्य चीज से अधिक दोस्ती की बात है, लेकिन सिनेमा के मामले में हम दोनों ही गंभीर हैं और सोच-समझ कर फिल्में चुनते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन