1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता महेश मांजरेकर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, थप्पड़ मारने और गालियां देने का आरोप

अभिनेता महेश मांजरेकर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, थप्पड़ मारने और गालियां देने का आरोप

 Published : Jan 17, 2021 01:09 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 01:09 pm IST

शख्स ने आरोप लगाया है कि महेश मांजरेकर ने उसे थप्पड़ मारा और अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

Mahesh Manjrekar allegedly slapping and abusing a person- India TV Hindi
महेश मांजरेकर के खिलाफ केस दर्ज Image Source : INSTAGRAM: MAHESHMANJREKAR

मशहूर अभिनेता महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ मारा है। साथ में गालियां भी दी हैं। 

एएनआई के मुताबिक, ये घटना 15 जनवरी की है। एक शख्स ने एक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ पुणे के यावत पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने एक कार एक्सीडेंट के बाद उसे थप्पड़ मारा और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। 

लॉकडाउन समझाने के लिए सलमान खान ने शेयर की महेश मांजरेकर की शॉर्ट फिल्म

महेश मांजरेकर मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने वास्तव, अस्तित्व, विरुद्ध जैसी फिल्में बनाई हैं। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

उन्होंने कांटे, स्लमडॉग मिलिनेयर, वॉन्टेड, दबंग, रेडी, सिंघम रिटर्न्स, बाजीराव मस्तानी सहित तमाम फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन