1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हुआ बड़ा खुलासा, कंगना रनौत से पहले ये अदाकारा होने वाली थीं ‘मेंटल’

हुआ बड़ा खुलासा, कंगना रनौत से पहले ये अदाकारा होने वाली थीं ‘मेंटल’

 Published : Mar 13, 2018 09:26 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 09:26 pm IST

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर काफी सुर्खियां बटरो रही है। फिल्म के पोस्टर्स में उन्हें काफी खतरनाक अंदाज में देखा जा रहा है। जहां एक ओर कंगना के लुक ने दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है।

Kangana- India TV Hindi
Kangana

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर काफी सुर्खियां बटरो रही है। फिल्म के पोस्टर्स में उन्हें काफी खतरनाक अंदाज में देखा जा रहा है। जहां एक ओर कंगना के लुक ने दर्शकों के बीच फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर अब इस फिल्म को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल कहा जा रहा है कि कंगना इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स की पहली पसंद नहीं थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में पहले करीना कपूर को कास्ट किया जाने वाला था।

हाल ही में आई खबरों के मुताबिक वर्ष 2013 में करीना को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। उस समय उनके साथ इमरान हाशमी को इसमें लिया जाने वाला था। तब इस फिल्म का नाम 'बदतमीज दिल' रखा गया था। लेकिन उस वक्त करीना ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। लेकिन अब 5 साल बाद इस फिल्म को कंगना के साथ बनाया गया।

खबरों के अनुसार इस बार फिल्म की कहानी को कुछ बदलाव के साथ पेश किया गया है। कहा जा रहा है कि कंगना ने जैसे ही इस फिल्म की कहानी को सुना उन्होंने तुरंत इसके लिए हांमी भर दी। गौरतलब है कि 'मेंटल है क्या' एक सायकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में कंगना के अलावा राजकुमार राव भी मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

Kangana
Kangana

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन