1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में म्यूजिक का लुत्फ उठा रही हैं नुसरत भरूचा, कहा- कहीं भी और कभी भी कर सकती हूं डांस

लॉकडाउन में म्यूजिक का लुत्फ उठा रही हैं नुसरत भरूचा, कहा- कहीं भी और कभी भी कर सकती हूं डांस

 Published : May 13, 2020 06:45 pm IST,  Updated : May 13, 2020 06:45 pm IST

फिल्मों की बात करें तो नुसरत भरूचा छलांग फिल्म में नज़र आएंगी, जिसमें राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

nushrat bharucha- India TV Hindi
नुसरत भरूचा ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @NUSHRATBHARUCHA

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सभी घर पर रहने को मजबूर हैं। बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अलग-अलग जगहों पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर म्यूजिक है तो वो कहीं भी और कभी भी डांस कर सकती हैं।

नुसरत भरूचा इस वीडियो में अलग-अलग गानों पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। कभी घर की छत पर तो कभी काम करते हुए, जमकर डांस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'वर्तमान समय हमारी शक्ति को नीचे गिराने की क्षमता रखता है, लेकिन हर किसी के पास इसका मुकाबला करने के लिए अलग तंत्र है.. मेरा संगीत है। अगर म्यूजिक है तो मैं नाचूंगी। कहीं भी और कभी भी।'

लॉकडाउन में नुसरत अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी मां के साथ मस्ती भरे वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

फिल्मों की बात करें तो नुसरत भरूचा छलांग फिल्म में नज़र आएंगी, जिसमें राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसे हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन