1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार के कोरोना संक्रमित होते ही नुसरत भरूचा ने खुद को किया क्वारंटीन, चैट के स्क्रीन शॉट को किया शेयर

अक्षय कुमार के कोरोना संक्रमित होते ही नुसरत भरूचा ने खुद को किया क्वारंटीन, चैट के स्क्रीन शॉट को किया शेयर

 Published : Apr 06, 2021 06:49 am IST,  Updated : Apr 06, 2021 07:49 am IST

अभिनेत्री नुसरत भरुचा की फिल्म 'राम सेतु' के को-स्टार अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार को एहतियात के तौर पर नुसरत भरूचा ने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है।

अक्षय कुमार के कोरोना...- India TV Hindi
अक्षय कुमार के कोरोना संक्रमित होते ही नुसरत बरूचा ने खुद को किया क्वारंटीन Image Source : INSTAGRAM/NUSHRRATT BHARUCCHA

अभिनेत्री नुसरत भरुचा की फिल्म 'राम सेतु' के को-स्टार अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने के बाद सोमवार को एहतियात के तौर पर नुसरत भरूचा ने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। नुसरत ने खुद कोविड-19 का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "क्वारंटीन! सुरक्षित रहें।"

Nushrrat Bharucha
Image Source : INSTAGRAM/NUSHRRAT BHARUCHAअक्षय कुमार के कोरोना संक्रमित होते ही नुसरत भरूचा ने खुद को किया क्वारंटीन

अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र ने कहा, "जैसे ही नुसरत को पता चला कि अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित हैं, उन्होंने तुरंत खुद को क्वारंटीन कर लिया। शूटिंग शुरू होने तक खुद को सही सलामत कायम रखने के लिए, उन्होंने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार एहतियाती उपाय भी किए।"

फिल्म में उनके साथी कलाकारों की बात चीत की स्क्रीन शॉट को भी अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। जिसमें अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस का नाम लिखा दिखाई दे रहा है। 

Nushrrat Bharucha
Image Source : INSTAGRAM/NUSHRRAT BHARUCHAफिल्म में उनके साथी कलाकारों की बात चीत की स्क्रीन शॉट को भी अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

इससे पहले दिन में, अक्षय ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिल्म के 45 क्रू मेंबर्स भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

'राम सेतु' अगले साल रिलीज होने वाली है। नुसरत की अन्य फिल्मों की बात करें तो 'छोरी', 'हुड़दंग', 'जनहित में जारी' और 'अजीब दास्तान' भी शामिल हैं।

यहां पढ़ें

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' हुई पोस्टपोन, 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म

'भाभी जी घर पर हैंकी अंगूरी भाभी शुभांगी अतरे हुईं कोरोना संक्रमित

रदधा कपूर मालदीव में मना रही हैं छुटटियांशेयर की तसवीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन