1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब रिलीज हो रही है ओम पुरी की आखिरी फिल्म

जानिए कब रिलीज हो रही है ओम पुरी की आखिरी फिल्म

 Published : Jul 14, 2017 11:59 am IST,  Updated : Jul 14, 2017 11:59 am IST

ओम पुरी आज बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह फिल्मों के जरिए हमेशा अपने फैंस के दिलों के जिंदा में रहेंगे। ओम पुरी इसी साल की शुरुआत में इस दुनिया को अलविदा कह गए। हालांकि इससे पहले ही वह अपनी कई फिल्मों में शूटिंग कर चुके थे।

om puri- India TV Hindi
om puri

मुंबई: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ओम पुरी आज बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह फिल्मों के जरिए हमेशा अपने फैंस के दिलों के जिंदा में रहेंगे। ओम पुरी इसी साल की शुरुआत में इस दुनिया को अलविदा कह गए। हालांकि इससे पहले ही वह अपनी कई फिल्मों में शूटिंग कर चुके थे। पिछले दिनों सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ में ओम पुरी को देखा गया था और अब आखिरी फिल्म भी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। उनकी हास्य व व्यंग्य से भरपूर फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' अगले महीने सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में अन्नू कपूर शीर्षक भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

सीमा ने अपने बयान में कहा, "फिल्म ‘मिस्टर कबाड़ी’ एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म है। मेरा मानना है कि हास्य तब उभरता है जब अचेतन मन में छिपे विचार व भावनाएं सचेत रूप में जाहिर की जाती हैं। इस फिल्म में हमने दिखाया है कि जब एक कबाड़ी वाला धनवान बन जाता है तो वह कैसे अपने धन-वैभव का शान दिखाता है.. अन्य करोड़पति की तरह बनने के लिए वह उनके जैसे ही कपड़े पहनता है, अलग उच्चारण शैली अपनाता है और अपना कारोबार बढ़ाता है।"

उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों फिल्म को पसंद करेंगे। फिल्म में सारिका, विनय पाठक, राजवीर सिंह, कशिश वोरा और बृजेंद्र काला भी हैं। पद्मश्री पुरस्कार विजेता ओमपुरी का जनवरी में 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर निधन हो गया था। (IIFA 2017: एक बार फिर दिखी सलमान और कैटरीना के बीच हॉट कैमेस्ट्री)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन