1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: जब 14 साल के ओमपुरी को हो गया था 55 साल की नौकरानी से प्यार

Happy B’day: जब 14 साल के ओमपुरी को हो गया था 55 साल की नौकरानी से प्यार

 Published : Oct 18, 2017 12:06 pm IST,  Updated : Oct 18, 2017 12:06 pm IST

ओमपुरी का आज 69वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों को खूब लुभाया है। ओमपुरी का नाम उन हस्तियों में शुमार है, जिन्होंने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक खास पहचान हासिल की।

om Puri- India TV Hindi
om Puri

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ओमपुरी का आज 69वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों को खूब लुभाया है। ओमपुरी का नाम उन हस्तियों में शुमार है, जिन्होंने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक खास पहचान हासिल की। ओमपुरी अपनी जिंदगी में विवादों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे थे। उनकी लाइफ के कई ऐसे राज है जिनके खुलासे से फैंस काफी रह गए थे, लेकिन अब भी कई चौंकाने वाले राज से पर्दा उठता रहता है। इस बात से हर कोई वाकिफ होगा कि ओमपुरी ने अपने जीवन में 2 शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी सीमा थीं, हालांकि इन दोनों की शादी लंबे वक्त नहीं चल पाई और जल्द ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए, इसके बाद उन्होंने नंदिता पुरी से शादी कर ली। इन दोनों एक बेटा ईशान भी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों महिलाओं के आने से पहले भी ओमपुरी का दिल किसी के लिए धड़कता था। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम ओमपुरी के पहले प्यार के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। दरअसल ओमपुरी की पत्नी नंदिता ने उनकी जिंदगी पर एक किताब 'असाधारण नायक ओमपुरी'  लिखी थी। इसमें उन्होंने अपने पति से जुड़ी कुछ अहम बातों का खुलासा था, और इन्हीं में से एक ओमपुरी के पहले प्यार के बारे में भी जिक्र किया गया था।

उन्होंने इस किताब लिखा था, ओमपुरी जब 14 साल के थे तब उन्हें अपने मामा के घर काम करने वाली एक 55 साल की नौकरानी से प्यार हो गया था। वह नौकरानी भी उनका काफी ध्यान रखती थी। एक दिन मौका मिलने पर उस नौकरानी ने ओमपुरी को पकड़ लिया और तब पहली बार ओमपुरी ने शारीरिक संबंध बनाए थे। वह नौकरानी ही उनका पहला प्यार थी। खबरों के मुताबिक किताब में इस बात का जिक्र किए जाने के वजह से ओमपुरी, नंदिता पर काफी नाराज हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन