1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर अर्जुन के चाचा संजय कपूर ने ली चुटकी, लिखा ये मजेदार कमेंट

मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर अर्जुन के चाचा संजय कपूर ने ली चुटकी, लिखा ये मजेदार कमेंट

 Published : Sep 02, 2019 12:50 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 12:50 pm IST

मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने चुटकी ली है।

मलाइका अरोड़ा की...- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर अर्जुन के चाचा संजय कपूर ने ली चुटकी

मुंबई: ऐसा लग रहा है कि अर्जुन कपूर के परिवार ने मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन के रिश्ते को खुलकर एक्सेप्ट कर लिया है। हर बार जब मलाइका अपने इंस्टा अकाउंट पर तस्वीर अपलोड करती हैं तो अर्जुन का परिवार उन पर प्यार बरसाता है। शनिवार को जब मलाइका ने अपनी एक तस्वीर शेयर  की तो अर्जुन के चाचा, संजय कपूर ने अपने भतीजे की गर्लफ्रेंड की तस्वीर पर कमेंट करते हुए चुटकी ली।

मलाइका की फोटो पर संजय कपूर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "आपका घर फोटोग्रैफर अच्छा काम कर रहा है।"

मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर अर्जुन के चाचा संजय कपूर ने ली चुटकी
मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर अर्जुन के चाचा संजय कपूर ने ली चुटकी

यह पहली बार नहीं है जब संजय कपूर ने मलाइका को ट्रोल किया। इससे पहले, जब वह बाली में छुट्टियां मना रही थी, तब मलाइका की फोटो पर टिप्पणी करते हुए संजय ने लिखा था, "बाली में समुद्र इतना नीला नहीं है।"

न केवल परिवार के सदस्य, बल्कि दोस्त अर्जुन और मलाइका की तस्वीरों पर मजेदार कमेंट करते हैं। हाल ही में, जब अर्जुन और मलाइका ने अपने वेकेशन से मिलते-जुलते लुक वाली तस्वीरें अपलोड कीं, तो फराह खान ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा, "अब तुम लोग पोस्ट भी सेम डाल रहे हो?"

फराह खान
फराह खान

अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका संजय और उनकी पत्नी महीप कपूर के साथ अक्सर घूमती रहती हैं। महीप और मलाइका अच्छी दोस्त हैं। मलाइका और अर्जुन की डेटिंग की खबरें पिछले साल तब उड़नी शुरू हुई थीं जब दोनों इंडियाज गॉट टैलेंट के बाद साथ में इटली में देखे गए थे। अर्जुन ने अब पब्लिकली मलाइका को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में स्वीकार कर लिया है। मलाइका ने पहले अभिनेता-निर्माता अरबाज़ खान से शादी की थी और शादी के 19 साल बाद 2017 में उन्हें तलाक दे दिया।

Also Read:

Kiccha Sudeep B'day: 'दबंग 3' में विलेन बनेंगे किच्चा सुदीप, 'मक्खी' फिल्म से मचाया था तहलका

Ganesh Chaturthi 2019: शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय सहित इन बड़े सितारों के घर पधारे 'गणपति बप्पा'

सितार वादक अनुष्का शंकर के पेट में थे 13 ट्यूमर, यूट्रस हटाने की बात सुनकर हो गया था डिप्रेशन

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन