1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड शाजा मोरानी से करेंगे शादी

पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड शाजा मोरानी से करेंगे शादी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 01:33 pm IST

फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड शाजा मोरानी के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। शाजा मोरानी फेमस बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीन मोरानी की बेटी है।

पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड शाजा मोरानी से करेंगे शादी- India TV Hindi
पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड शाजा मोरानी से करेंगे शादी Image Source : INSTAGRAM/PRIYAANKKSHARMA/SHAZAMORANI

फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है्ं। दरअसल उनके बेटे प्रियांक शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड शाजा मोरानी के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। शाजा मोरानी फेमस बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीन मोरानी की बेटी है।

पिंकविला के अनुसार प्रियांक और शाज़ा काफी समय से एक साथ हैं और उनका प्यार जगजाहिर है। दोनों सोशल मीडिया में अधिकतर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। यह कपल कल कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन करने जा रहा है। क्योंकि शादी के लिए उन्हें 1 माह पहले नोटिस देना होगा।

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने शेयर की तस्वीरें, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पोस्ट की थ्रोबेक फोटो

प्रियांक और शामा मोरानी की शादी अगले साल 2021 में फरवरी में धूमधाम से होगी। बता दें कि प्रियांक और शाजा साल 2018 से रिलेशनशिप में है। इसके साथ शाजा पद्मिनी कोल्हापुरी के काफी नजदीक है।

प्रियांक ने बड़े पर्दे पर इस साल की शुरुआत की है। वह अक्षय खन्ना के साथ 'सब कुशल मंगल'  में नजर आए थे। इस फिल्म से ही रवि किशन की बेटी रीवा ने भी डेब्यू किया था।

शर्मिला टेगौर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने खूबसूरत अंदाज में किया विश, सोहा अली खान ने लिखा इमोशनल पोस्ट

बिग बॉस 14 में सुदेश बेरी का नाम भूली रुबीना दिलैक तो एक्टर ने इस तरह कर दी खिंचाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन