1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 14 में सुदेश बेरी का नाम भूली रुबीना दिलैक तो एक्टर ने इस तरह कर दी खिंचाई

बिग बॉस 14 में सुदेश बेरी का नाम भूली रुबीना दिलैक तो एक्टर ने इस तरह कर दी खिंचाई

 Published : Dec 08, 2020 08:44 am IST,  Updated : Dec 08, 2020 01:38 pm IST

बिग बॉस जैसे मंच पर अपने साथी कलाकार का नाम भूल कर रुबीना ने कई लोगों से पंगा ले लिया है। अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हो रही है।

sudesh berry- India TV Hindi
सुदेश बेरी Image Source : TWITTER HANDLE/@BERRY_SUDESH

बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक अपने व्यवहार के साथ साथ अपने बयानों के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले अपने संभावित तलाक की खबर देने के बाद अब रुबीना एक टास्क में  शक्ति सीरियल में अपने को स्टार सुदेश बेरी का नाम तक भूल गई। रुबीना की इस हरकत से सुदेश बेरी को बुरा लगा और उन्होंने अपने ही अंदाज में रुबीना की खिंचाई कर डाली है। आपको बता दें कि  द्वारा अपने को स्टार सुदेश बेरी का नाम भूल जाने पर एक्टर ने रुबीना पर तंज कसा है। सुदेश बेरी ने कहा कि रुबीना ने अहम नहीं वहम पाल रखा है कि सब कुछ उसने ही संभाल रखा है। 

हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रही करीना कपूर ने एन्जॉय की कॉफी, चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

आपको बता दें कि शक्ति सीरियल काफी हिट रहा था और इसमें रुबीना के साथ साथ सुदेश बेरी और काम्या पंजाबी ने भी एक्टिंग की थी। बिग बॉस टास्क में जब उनसे सुदेश बेरी के बारे में पूछा गया तो उनको सुदेश बेरी का नाम तक याद नहीं आया। जब ये बात सुदेश बेरी को पता चली तो उन्होंने कहा कि वो रुबीना को माफ कर देंगे पर उससे पहले रुबीना को शो से बाहर निकालना होगा। 

सुदेश बेरी ने कहा कि हालांकि वो टीवी पर कुछ नहीं देखते। लेकिन जब उनको शक्ति के उनके एक को स्टार से पता चला कि उनके नाम को लेकर रुबीना द्वारा बिग बॉस में ऐसी हरकत की गई है तो एकबारगी हंसी आ गई कि लोगों को कैसा कैसा गुमान हो जाता है। सुदेश बेरी आजकल अपने बेटे सूरज के सा उसके यूट्यूब चैनल को प्रमोट करने में बिजी  रहते हैं।

सुदेश बेरी ने कहा कि रुबीना अच्छी कलाकार है..कई बार ऐसा होता है कि जिन लोगों के साथ बेहद कम काम किया हो उनका नाम जेहन में याद नहीं रहता है, लेकिन जिन लोगों के साथ सालों साल काम किया हो, उनका नाम भूल जाना यह जानबूझकर की गई गलती है। 

Photos: आप भी बन सकते हैं शाहरुख खान के दिल्ली वाले घर के मेहमान, गौरी खान ने घर किया रीडिजाइन

जाहिर तौर पर रुबीना की ये हरकत जहां उनको घरवालों के सामने घमंडी साबित कर रही है वहीं फैंस के दिलों में भी रुबीना को लेकर शिकायत हो रही है। पिछले दिनों उन्होंने अपने और अभिनव शुक्ला के तलाक के बारे में बयान देकर लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन में उनके और अभिनव के रिश्ते इतने खराब हो गए थे कि वो तलाक लेने वाले थे। हालांकि रुबीना के इस खुलासे से जहां फैंस चौंक गए थे वहीं बिग बॉस के बाकी प्रतिभागियों ने इसे फुटेज पाने का तरीका बताया था। 

इस वजह से तलाक तक पहुंची थी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की सपनीली शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन