1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इस वजह से तलाक तक पहुंची थी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की सपनीली शादी

इस वजह से तलाक तक पहुंची थी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की सपनीली शादी

 Published : Dec 01, 2020 08:58 am IST,  Updated : Dec 01, 2020 08:59 am IST

रुबीना और अभिनव शुक्ला की शादी कोरोना काल में तलाक की कगार तक जा पहुंची थी। रुबीना ने खुद इस बात का खुलासा करके फैंस को हैरानी में डाल दिया है।

rubina dilaik and abhinav shukla- India TV Hindi
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला Image Source : BIGG BOSS 14

बिग बॉस 14 में रुबीना दिलेक ने अपने पति और कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला के साथ रिश्तों को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे क्या किए, घरवालों में हड़कंप मच गया। रुबीना ने एक राज खोलते हुए कल कहा था कि उनका और अभिनव का रिश्ता तलाक की हद की हद तक जा पहुंचा था और वो तलाक लेने वाले थे। रुबीना ने घरवालों के सामने बताया कि कि अगर वो बिग बॉस में एक साथ नहीं आते तो शायद पिछले महीने ही उनका तलाक हो गया होता। 

हालांकि घर में कई लोगों को रुबीना की बातें पेक लग रही हैं लेकिन बाकी घरवालों औऱ बाहर उनके फैंस के बीच इस राज के खुलासे के बाद काफी शॉकिंग माहौल है। कविता कौशिक और राहुल वैद्य को जहां रुबीना की ये बातें केवल टीआरपी बटोरने का मसला लग रही हैं वहीं ट्विटर पर रुबीना और अभिनव के रिश्तों को लेकर बातें चल रही हैं। 

Bigg Boss 14: इस वजह से एक साथ शो में आए रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, नहीं तो इस महीने हो जाता...

आपको बता दें कि छोटी बहु सीरियल से फेमस हुई रुबीना दिलैक की शादी एक्टर अभिनव शुक्ला  से 21 जून 2018 को शिमला में धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी में फैमिली मेंबर्स के अलावा कई टीवी स्टार्स भी नज़र आए थे। रुबीना ने 'छोटी बहू' सीरियल से लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने 'शक्ति' सीरियल में किन्नर का दमदार रोल निभाया था। वहीं, अभिनव भी एक्टिंग की दुनिया के ताल्लुक रखते हैं। 

शादी से पहले ही रुबीना और अभिनव अच्छे दोस्त थे और  दोनों ने शादी की थी। दो साल तक सब कुछ ठीक चला लेकिन 2020 में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते जब लॉकडाउन लगा तो दोनों के रिश्तों में काफी बिखराव आ गया। रूबीना ने ये बात तब भी कही थी जब वो बिग बॉस में एंटर हुई थी। उन्होंने बाकायदा स्टेज पर ये बात कही थी कि वो केवल अपने रिश्ते को संभालने के लिए ही बिग बॉस में आई है। अगर वो यहां नहीं होती तो शायद उस महीने उनका तलाक हो गया होता।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन