1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया टीज़ तो शर्म से पानी-पानी हुए इमरान खान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया टीज़ तो शर्म से पानी-पानी हुए इमरान खान

 Published : May 27, 2021 05:59 pm IST,  Updated : May 27, 2021 06:00 pm IST

सोशल मीडिया की बात ही निराली है कब किस शख्स की वीडियो या तस्वीरें वायरल हो जाएं किसी को पता नहीं चलता है। हाल के दिनों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अभिनेत्री अनीता आयुब का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Imran Khan- India TV Hindi
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया टीज़ तो शर्म से पानी पानी हुए इमरान खान Image Source : INSTAGRAM/IMRAN KHAN

सोशल मीडिया की बात ही निराली है कब किस शख्स की वीडियो या तस्वीरें वायरल हो जाएं किसी को पता नहीं चलता है। हाल के दिनों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री  इमरान खान और अभिनेत्री अनीता आयुब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री इमरान खान के पास बैठी हैं और उन्हें लेकर टीज़ करने की कोशिश कर रही हैं।

 
वीडियो में दिखाया गया है कि जब एक एंकर ने अभिनेत्री से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "मुझे क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है।"  एंकर कहते हैं कि इमरान खान आपके की बगल में बैठे हैं और आप कह रही हैं कि आप को क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है!" 
 
तब अभिनेत्री कहती हैं, “मैंने क्रिकेटर में नहीं कहा, मैंने कहा क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है।” अभिनेत्री की बात सुनकर इमरान खान मुस्कुराने लगते हैं। 

पिछले दिनों और रेखा और इमरान खान की नजदीकियों को लेकर एक आर्टिकल वायरल हो रहा था। इस आर्टिकल में बताया गया था कि रेखा और इमरान खान शादी करने वाले थे। रेखा की मां को यह रिश्ता काफी पसंद था, दोनों की कुंडली भी दिखाई गई। 

हालांकि, दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर क्या सच्चाई है यह बात इमरान खान और रेखा के अलावा कोई नहीं जानता मगर उस दौर के अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। न सिर्फ रेखा बल्कि इमरान खान के साथ कई अभिनेत्रियों का नाम जुड़ चुका है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन