1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब म्यूजियम में तब्दील होगी कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली, पाकिस्तान सरकार का फैसला

अब म्यूजियम में तब्दील होगी कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली, पाकिस्तान सरकार का फैसला

 Published : Nov 30, 2018 07:50 am IST,  Updated : Nov 30, 2018 07:55 am IST

पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते घोषणा कि है कि कपूर फैमिली की पुश्तैनी हवेली जो किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है उसे म्यूजियम में तब्दील कर दी जाएगी।

कपूर फैमिली- India TV Hindi
कपूर फैमिली

नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते घोषणा कि है कि कपूर फैमिली की पुश्तैनी हवेली जो किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है उसे म्यूजियम में तब्दील कर दी जाएगी। साथ ही यह भी खबर आ रही है कि इस हवेली को म्यूजियम में तब्दील करने के लिए ऋषि कपूर ने पाकिस्तान सरकार से अनरोध की थी। इस बात की जानकारी पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी दिया।

पाकिस्तान पहुंचे भारतीय पत्रकारों के एक समूह को उन्होंने बताया, ऋषि कपूर की ओर से अनुरोध आया था। उन्होंने गुजारिश की थी कि पेशावर में उनके खानदानी घर को संग्रहालय या कोई संस्थान बना दिया जाये।हमने उनका अनुरोध स्वीकार लिया है।

पाकिस्तान के गृह मंत्री शहरयार खान अफरीदी ने कहा कि कपूर ने उन्हें फोन कर अनुरोध किया था कि पेशावर में उनके पारिवारिक घर को संरक्षित किया जाये और हमने उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।अफरीदी ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे फोन किया और अपने खानदानी घर को संग्रहालय बनाने के बारे में बात की।अब संघीय एवं प्रांतीय सरकारें इस पर काम कर रही हैं और जल्द इसे संग्रहालय में तब्दील करेंगी.'' 

किस्सा ख्वानी बाजार स्थित यह हवेली गुजरे जमाने के, हिंदी फिल्मों के नामी अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ कपूर ने बनवायी थी।पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का जन्म इसी हवेली में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था।अभिनेता-निर्देशक राज कपूर को 1950 और 1960 के दशक में कई हिट फिल्मों के लिये जाना जाता है।1947 में विभाजन के बाद कपूर परिवार ने पेशावर छोड़ दिया था।

2.0 Movie Review विजुअल ट्रीटमेंट के साथ एक अच्छा मैसेज दे रही है अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म

'जीरो' के सेट पर लगी आग, बाल-बाल बचे शाहरुख खान

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'खान' हटाया, बताया 'AM' पेंडेंट की सच्चाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन