1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए क्या हुआ जब जाह्नवी कपूर को फोटोग्राफर ने सारा जी कहकर बुलाया, देखिए वीडियो

जानिए क्या हुआ जब जाह्नवी कपूर को फोटोग्राफर ने सारा जी कहकर बुलाया, देखिए वीडियो

 Published : Jan 22, 2019 10:29 am IST,  Updated : Jan 22, 2019 10:29 am IST

जाह्नवी कपूर और सारा अली खान की तुलना होती रहती है। दोनों ने 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा है। इस बार एक पैपराजी ने जाह्नवी को सारा कहकर बुलाया। उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

janhvi kapoor and sara ali khan- India TV Hindi
janhvi kapoor and sara ali khan Image Source : INSTAGRAM

जाह्नवी कपूर(Janhvi kapoor) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) दोनों ने 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा है। दोनों ही स्टार किड हैं और दोनों ने ही अपने डेब्यू से सभी का दिल जीत लिया है। जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। उसके बाद सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा है। उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और दोनों ही हिट रही हैं। इसके बाद दोनों की तुलना होना तो आम है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रही है जिसमें फोटोग्राफर जाह्नवी को सारा बोलते हैं। उसके बाद जाह्नवी का रिएक्शन काफी क्यूट था।

जाह्नवी एक शूट के बाद अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकली तो उन्हें पैपराजी ने घेर लिया और उनका नाम लेने लगे। उसी बीच एक पैपराजी ने उन्हें सारा कहकर बुलाया। जिसके बाद जाह्नवी ने हंसते हुए कहा- 'जानबूझ के बोला ना।'

जाह्नवी के इस शूट की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जाह्नवी और खुशी इस शूट में ट्वनिंग करती नजर आ रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। इसके बाद वह करण जौहर की डायरेक्ट की गई फिल्म में नजर आने वाले हैं जो आईएएफ फाइटर पायलेट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। तो वहीं सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' 200 करोड़ कमा चुकी है। सिंबा में सारा अली खान रणवीर सिंह के अपोजित नजर आई थीं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कार मैकेनिक के मेहनताना मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

करीना कपूर खान के सौतेली मां होने पर बोलीं सारा अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन