1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में कीर्ति कुल्हारी आएंगी नजर

परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में कीर्ति कुल्हारी आएंगी नजर

 Published : Aug 06, 2019 02:52 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 02:52 pm IST

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी को हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक में काम करने के लिए अनुबंधित किया गया है। 

parineeti chopra- India TV Hindi
parineeti chopra Image Source :

नई दिल्ली: अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी को हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक में काम करने के लिए अनुबंधित किया गया है। रिभु दासगुप्ता निर्देशित फिल्म में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें परिणीति चोपड़ा भी हैं। 

कीर्ति ने कहा, "रिभु द्वारा निर्देशित फिल्म में काम करना बेहतरीन एहसास है और वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' के बाद मैं उनके साथ दूसरी फिल्म में काम कर रही हूं। हमारे बीच अच्छे ताल्लुकात हैं। इस फिल्म में मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

एक सूत्र के मुताबिक, कीर्ति 15 अगस्त को लंदन के लिए रवाना होंगी, जिस दिन उनकी फिल्म 'मिशन मंगल' रिलीज हो रही हैं। महीने भर की शूटिंग शेड्यूल के लिए वह 16 अगस्त को फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ जुड़ जाएंगी।  'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की कहानी पाउला हॉकिन्स लिखित इसी नाम के उपन्यास की कहानी पर आधारित है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन