1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन होगी रिलीज

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन होगी रिलीज

 Published : Dec 17, 2018 01:07 pm IST,  Updated : Dec 17, 2018 01:08 pm IST

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी।

Akshay kumar and parineeti chopra- India TV Hindi
Akshay kumar and parineeti chopra Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) अपनी फिल्मों के लोगों को कोई ना कोई मैसेज देते रहते हैं। अक्षय की हाल ही में फिल्म 2.0 रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कई रिकार्ड तोड़े हैं। अब अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आने वाली है। 'केसरी' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी परिणीति ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। इसके साथ ही फिल्म में उनका होने वाला लुक भी नजर आ रहा है।

परिणीति ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब भी मैं कोई युद्ध पर बनी फिल्म देखती थी तो वह बहादुर पुरुषों की प्रेम कहानी होती थी। इस अनुभव का हिस्सा होने पर मुझे गर्व महसूस होता है। अक्षय कुमार, करण जौहर और अनुराग सर को शुक्रिया मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए। आप सभी इस फिल्म को 21 मार्च 2019 को देख सकते हैं।

यही फोटो करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। केसरी 21 मार्च 2019 को रिलीज होने वाली है। 

सारागढ़ी डे पर अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर करके लिखा था- सारागढ़ी के शहीदों को हमारा नमन। आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा मेरा वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी।

फिल्म 'केसरी' सारागढ़ी में हुई लड़ाई पर बनी है। यह लड़ाई ब्रिटिश इंडियन आर्मी जिसमें 21 सिख थे और अफगानी सेना के बीच हुई थी। अक्षय कुमार फिल्म में हवलदार ईश्वर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। जो युद्ध में सिखों का नेतृत्व करते हैं। फिल्म में कई एक्शन सीन हैं। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अमिताभ बच्चन-आमिर खान ने ईशा अंबानी की शादी में परोसा था खाना, अभिषेक बच्चन ने बताई वजह

विनोद खन्ना की पहली पत्नी और अक्षय खन्ना की मम्मी गीतांजलि खन्ना का निधन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन