1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिम में हैवीलिफ्टिंग करते हुए पसीना बहा रहीं परिणीति चोपड़ा

जिम में हैवीलिफ्टिंग करते हुए पसीना बहा रहीं परिणीति चोपड़ा

 Written By: IANS
 Published : Jun 02, 2021 09:49 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 09:49 pm IST

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ एनिमल में दिखाई देंगी

parineeti chopra- India TV Hindi
जिम में हैवीलिफ्टिंग करते हुए पसीना बहा रहीं परिणीति चोपड़ा Image Source : PARINEETI CHOPRA

मुंबई: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिजिकल फिटनेस पर काफी ध्यान देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को जिम से एक इंस्टाग्राम वीडियो अपलोड किया, जिससे प्रशंसकों को उनके कसरत करने के स्टाइल की एक झलक मिल सके। चोपड़ा वीडियो में हैवीलिफ्टिंग (अधिक वजन उठाना) करती दिखाई दे रहीं हैं।

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, अभी के लिए हैवीलिफ्टिंग। कार्डियो इंतजार कर सकता है। अभिनेत्री ने इसके साथ ही हैशटैग वकिर्ंग ऑन माय फॉर्म का उपयोग भी किया।

5G के खिलाफ सुनवाई के दौरान बजने लगा जूही चावला का गाना 'घूंघट की आड़ में...'

अभिनेत्री, जो जल्द ही रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ एनिमल में दिखाई देंगी, ने पहले कहा था कि उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट्स को चुनना शुरू कर दिया है, जो एक अच्छे तरीके से मजबूत कंटेंट से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा, मैंने उन प्रोजेक्ट्स की ओर रुख किया है, जिनमें मजबूत कंटेंट हैं, क्योंकि मुझे एहसास हुआ है कि मेरे सहित मेरे आसपास हर कोई केवल लैंडमार्क फिल्में या शो देख रहा है। इसलिए किसी और को कुछ औसत क्यों देखना चाहिए।

उर्वशी रौतेला के डांस वीडियो पर फिदा हुए जैकलीन और गुरु रंधावा, कमेंट करके कही ये बात

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन