1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला के डांस वीडियो पर फिदा हुए जैकलीन और गुरु रंधावा, कमेंट करके कही ये बात

उर्वशी रौतेला के डांस वीडियो पर फिदा हुए जैकलीन और गुरु रंधावा, कमेंट करके कही ये बात

 Published : Jun 02, 2021 05:35 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 05:35 pm IST

उर्वशी रौतेला अपने नए रिलीज़ गाने "डूब गए" का इंस्टाग्राम रील वीडियो बनाकर अपलोड किया है जिसमे वो कत्थक करते नज़र आ रही हैं। 

URVASHI RAUTELA- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला के डांस वीडियो पर फिदा हुए जैकलीन और गुरु रंधावा Image Source : URVASHI RAUTELA

उर्वशी रौतेला हमेशा अपनी खूबसूरती के साथ अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उर्वशी और गुरु रंधावा का गाना डूब गए रिलीज हुआ था, जिसे खूब पसंद किया गया था , गाने को महज 11 दिन में 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। उर्वशी इन दिनों कोविड से जूझ रहे लोगों और दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं, और अपने फाउंडेशन के जरिये उनकी मदद कर रही हैं। उन्होंने अपना  यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है जिससे वो कोविड रिलीफ मरीज़ों और जरुरतमंदों की हेल्प कर सके।  

हाल ही में उर्वशी रौतेला अपने नए रिलीज़ हुआ गाना "डूब गए" का इंस्टाग्राम पर रील अपलोड किया है जिसमे वो कत्थक करते नज़र आ रही हैं। जिस पर लोगों ने उनकी काफी तारीफ की तो वहीं उर्वशी रौतेला के करीबी दोस्त जैकलीन फर्नांडिस और गुरु रंधावा ने कमेंट कर उनकी तारीफ़ करते नज़र आये। उर्वशी का ये कत्थक डांस देख सभी हैरान रह गए। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला एक मंझी हुई कत्थक डांसर हैं, और सिर्फ कत्थक ही नहीं बल्कि उन्होंने 25 तरीके का डांस फॉर्म भी आता है जिनमे हिप हॉप, जैज़, बैलेट, पोल डांस, भरतनाट्यम, सालसा, कंटेम्पररी, कुचिपुड़ी, फ्लेमेंको भी शामिल हैं। उर्वशी इस डांस वीडियो में नीले रंग के घाघरा चोली, गले में पर्ल नेकलेस मांग टीका के साथ बालों में मोगरा के फूल लगाए नजर आ रही हैं।

  

तो वहीं अगर उनकी आगामी प्रजेक्ट के बात करे तो उर्वशी रौतेला अपना तमिल डेब्यू एक बिग बजट सई फाई फिल्म जिसमे वो माइक्रोबायोलॉजिस्ट और आईआईटीअन की भूमिका में नज़र आएँगी साथ ही ब्लैक रोज और थिरुतु पायल 2 में भी आएंगी नज़र।  हिंदी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में वो रणदीप हुड्डा यानी कि शो के कैरेक्टर अविनाश मिश्रा की वाइफ का किरदार निभाएंगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन