चेन्नई: निर्देशक मणिरत्नम की साल 1990 में आई फिल्म 'अंजलि' में बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री गायत्री साई ने एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के खिलाफ कई एडल्ट व्हाट्सएप ग्रुप में उनका नंबर साझा करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
Related Stories
अभिनेत्री ने 26 फरवरी को ट्वीट किया, "डॉमिनोज इंडिया के डिलीवरी बॉय ने नशे की हालत में चेन्नई स्थित मेरे घर पर 9 फरवरी को पिज्जा दिया था और उसने मेरा नंबर एडल्ट ग्रुप में साझा कर दिया और इस मामले में मेरी शिकायत अभी तक लंबित है, क्योंकि अभी तक आपके कार्यालय द्वारा मुझसे इस बारे में बात किए जाना बाकी है। मेरे पास कई कॉल्स और व्हाट्सएप हैं, जिसे उसने साझा किया है।"
गुरुवार को गायत्री को यह सूचना दी गई कि चेन्नई पुलिस के एडीजीपी ने इस मामले को तेनमपेट के सभी महिला थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इनपुट- आईएनएस
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
'भूल भुलैया 2' के सेट से लीक हुआ वीडियो, कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखे कार्तिक आर्यन